संदेश

ग्वारपाठा (Alovera)

चित्र
ग्वारपाठा दोस्तों कई दिनो से कोई नई पोस्ट नहीं लिख पाया उसके लिये आपसे माफी चाहता हुं । मेरी पिछली पोस्ट पर आपका बहुत प्यार मिला उसके लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आज मैं आपको बताने वाला हूं ग्वारपाठा के बारे में तो दोस्तों आइये जानते हैं ग्वारपाठा के बारे में :-  औषधीय पौधा एलोवेरा फायदे की खेती :- घृतकुमारी जिसे ग्वारपाठा एवं एलोवेरा के नाम से भी जाना जाता है, प्राचीन समय से ही चिकित्सा जगत में बीमारियों को उपचारित करने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है। घृतकुमारी के गुणों से हम सभी भली-भांति परिचित हैं। हम सभी ने सीधे या अप्रत्यक्ष रुप से इसका उपयोग किसी न किसी रुप में किया है। घृतकुमारी में अनेकों बीमारियों को उपचारित करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसीलिए ही आयुर्वेदिक उद्योग में घृतकुमारी की मांग बढ़ती जा रही है। एक बार लगाने पर तीन से पाँच साल तक उपज ली जा सकती है। और इसे खेत की मेड पर भी लगा सकते है जिसके कई फैदे है एक आप के खेत में कोई आवारा पशु नही आएगा | आपके खेत की मेडबंधी भी हो जाएगी एलोवेरा को कोई जानवर भी नही खाता है आप को अतिरिक्त आमदनी हो जाएगी ...

सरसों की खेती (Musterd)

चित्र
दोस्तों आप सभी का इतना प्यार और साथ मिल रहा है उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आप सब मेरी सारी पोस्ट पढ़ते हैं इस बात से मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है।और मै ये ख़ुशी के पलों के साथ लाया हूँ आपके सामने एक और पोस्ट वैसे तो ये पोस्ट मुझे मेरे एक दोस्त ने भेजी है लेकिन इसमें बहुत ज्यादा जानकारियां है इसलिए इसे मै आप सबके साथ साझा कर रहा हूँ जिससे आप सभी का ज्ञान बढ़े। किसान भाइयों आज मैं आपको सरसों की खेती के बारें में विस्तार से जानकारी दूंगा इस को पढ़कर आप अपने दिमाग के निम्न प्रश्नों को शांत कर पाएंगे –   सरसों की फसल की भूमि तैयारी एवं सिंचाई कैसे करें? सरसों में कीटों के नियंत्रण कैसे करें? सरसों में लगने वाले रोगों के बारे में सरसों की उन्नत किस्मे कौन कौनसी है? सरसों में सिंचाई बुआई, निराई, गुड़ाई कब, क्यों एवं कैसे की जाती है ? सरसों की फसल में वार्षिक उत्पादन कितना होता है?

पालक (palak)

चित्र
पालक  की  खेती जलवायु एवं  भूमि:- पालक की खेती के लिए दोमट मिट्टी सर्वोत्तम होती है, पानी का निकास अच्छा होना अति आवश्यक हैI जिस भूमि का पी.एच 6 से 7 होता है, वह भूमि अच्छी मानी जाती हैI पालक की उन्नतशील प्रजातियां :- पत्ती और बीज के आधार पर दो-दो प्रकार की पालक की प्रजातियां पाई जाती है, बीज के आधार पर इसमे रिंकिल सीड वाली तथा गोल सीड वाली होती हैI पत्ती के आधार पर इसमे चिकनी पत्ती तथा खबोई रिंकिल पत्ती वाली होती है, इनके आधार पर विर्जीनिया सबोई एवं अगेती चिकनी पत्ती वाली प्रजातियां पाई जाती है जैसे की पालक आल ग्रीन, पूसा ज्योति, हरित, आरती तथा जाबनेर ग्रीन आदि हैI यह भी पढ़ें:- विनियर ग्राफ्टिंग ( Grafting ) स्ट्राबेरी: एक अदभुत पादप (Strawberry: a magical p... कोको पीट : बिना मिट्टी के खेती करने का तरीका (Coco...

पोषक तत्वों की कमी के लक्षण Sign for mineral loss

दोस्तों बहुत दिन हो गए कुछ लिख नही पाया लेकिन फिर भी आप ने मेरा साथ नही छोड़ा उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आज मै आपके लिए एक ऐसी पोस्ट लाया हूँ जिसकी जरुरत आप सभी महसूस करते होंगे तो दोस्तों पढ़िए हमारी ये पोस्ट। पोषक तत्वों की कमी के लक्षण नाइट्रोजन 1.  पौधों की बढवार रूक जाती है तथा तना छोट एवं पतला हो जाता है। 2. पत्तियां नोक की तरफ से पीली पड़ने लगती है। यह प्रभाव पहले पुरानी पत्तियों पर पड़ता है, नई पत्तियाँ बाद में पीली पड़ती है। 3. पौधों में टिलरिंग कम होती है। 4. फूल कम या बिल्कुल नही लगते है। 5. फूल और फल गिरना प्रारम्भ कर देते है। 6. दाने कम बनते है। 7. आलू का विकास घट जाता है। दोस्तों आज में आपके सामने लाया हूँ हमारे पौधे की सभी पोस्ट तो देखिये पढिये और अमल कीजिये इन पर। जो समझ में ना आये वो पूछिये। यह भी पढ़ें:-   विनियर ग्राफ्टिंग ( Grafting ) स्ट्राबेरी: एक अदभुत पादप (Strawberry: a magical plant)   कोको पीट : बिना मिट्टी के खेती करने का तरीका

जैविक खेती के लिए खाद निर्माण (Fertilizer making for Organic Farming)

दोस्तों आपने पिछली पोस्ट में पढ़ा की जैविक खेती क्या होती है? आज में आपको बताऊंगा कि जैविक खेती में काम में आने वाली खाद कैसे बनाते हैं तो दोस्तों जानिए और जैविक खेती करिये। दोस्तों जैसा कि आपको पता ही है कि आज के समय में जैविक खेती एक बहुत ही आवश्यक चीज़ हो गईं है क्योकि खेतों में रसायन डालने से ये जैविक व्यवस्था नष्ट होने को है तथा भूमि और जल-प्रदूषण बढ़ रहा है। खेतों में हमें उपलब्ध जैविक साधनों की मदद से खाद, कीटनाशक दवाई, चूहा नियंत्रण हेतु दवा बगैरह बनाकर उनका उपयोग करना होगा। इन तरीकों के उपयोग से हमें पैदावार भी अधिक मिलेगी एवं अनाज, फल सब्जियां भी विषमुक्त एवं उत्तम होंगी। प्रकृति की सूक्ष्म जीवाणुओं एवं जीवों का तंत्र पुन: हमारी खेती में सहयोगी कार्य कर सकेगा। जैविक खाद बनाने की विधि:- अब हम खेती में इन सूक्ष्म जीवाणुओं का सहयोग लेकर खाद बनाने एवं तत्वों की पूर्ति हेतु मदद लेंगे। खेतों में रसायनों से ये सूक्ष्म जीव क्षतिग्रस्त हुये हैं, अत: प्रत्येक फसल में हमें इनके कल्चर का उपयोग करना पड़ेगा, जिससे फसलों को पोषण तत्व उपलब्ध हो सकें। दलहनी फसलों में प्रति एकड़ 4 से 5 पैकेट...

जैविक खेती क्या है? ( What is Organic Farming)

दोस्तों बहुत दिनों से कोशिश कर रहा था कि आपको जैविक खेती के बारे में कुछ बताऊँ लेकिन परिस्थितिवस कर नही पा रहा था। आज विकिपीडिया की मदद से आपको जैविक खेती के बारे में कोशिश करूंगा। अगर आपको अच्छी लगे तो कमेन्ट बॉक्स में जरुर लिखें। हमारे पौधे को फेसबुक पर लाइक करें जैविक खेती कृषि की वह विधि है जो संश्लेषित उर्वरकों एवं संश्लेषित कीटनाशकों के बिना प्रयोग या न्यूनतम प्रयोग पर आधारित है तथा जो भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाये रखने के लिये फसल चक्र,हरी खाद,कम्पोस्ट आदि का प्रयोग करती है। सन् 1990 के बाद से विश्व में जैविक उत्पादों का बाजार काफ़ी बढ़ा है। परिचय   संपूर्ण विश्व में बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है, बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ भोजन की आपूर्ति के लिए मानव द्वारा खाद्य उत्पादन की होड़ में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए तरह-तरह की रासायनिक खादों, जहरीले कीटनाशकों का उपयोग, प्रकृति के जैविक और अजैविक पदार्थों के बीच आदान-प्रदान के चक्र को (इकालाजी सिस्टम) प्रभावित करता है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति खराब हो जाती है, साथ ही वातावरण प्रदूषित होता है तथा मनुष्य...

विनियर ग्राफ्टिंग ( Grafting )

विनियर भेंट कलम विनियर भेंट कलम द्वारा प्रसारण की यह विधि व्यावसायिक स्तर पर प्रसारण के लिये उपयुक्त है। जिस तने पर कलम लगानी हो उसे एक सप्ताह पहले ही पत्ती रहित कर देते है। इससे सुप्त कलियॉ पत्तियो के आधार पर फूल जाती है। विनियर भेंट कलम के लिये मानक