संदेश

ओषधियाँ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शीशम के औषधीय गुण medicinal benefits of shisham

चित्र
1. शीशम के फायदे शीशम को आयुर्वेद में जड़ी-बूटी के रूप में प्रयोग किया जाता है। शीशम के पत्तों से निकलने वाले चिपचिपे पदार्थ को कई रोगों के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। इ...

शीशम के चमत्कार Dalbergia sissoo

चित्र
परिचय - शीशम (Shisham, Dalbergia Sissoo , The Blackwood, Rosewood) बहुपयोगी वृक्ष है। इसकी लकड़ी, पत्तियाँ,जड़ें सभी काम में आती हैं। इस की लकड़ी फर्नीचर एवं इमारती लकड़ी के लिये बहुत उपयुक्त होती है। पत्तियाँ पशुओ...

30 बीघा में खेती कर बेचीं तुलसी माला, मिला अच्छा मुनाफा

चित्र
भरतपुर घर के आंगन में धार्मिक महत्व के लिए लगाई जाने वाली तुलसी की अब व्यवसाय के तौर पर भी खेती की जाने लगी है। डीग के खेरिया पुरोहित के किसानों ने यह प्रयोग किया है। यहाँ करीब 30 बीघा क्षेत्र में तुलसी की खेती हो रही है। इसके पत्तो से आयुर्वेदिक दवा बनती है और लकड़ी माला बनाने के काम आती है। इसलिए तुलसी की माला बनाने का काम कुटीर उद्योग का रूप लेने है। तुलसी की खेती और माला बनाने का काम डीग, नदबई, कामां के अलावा गाँव बहताना, बहरावली, इकलेरा, शाहपुरा, कुचावटी, बहज, बैलारा, चैनपुरा, नदबई, नगला हरचंद में हो रहा है। करीब 30 बीघा में खेती हो रही है। इन गांवों में करीब तीन हजार महिलाएं माला बनाने का काम करती है। मालाएँ मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना, नन्दगाँव, गोकुल, अयोध्या, बनारस , इलाहबाद, हरिद्वार, जयपुर, आगरा, नाथद्वारा, कांकरोली, पुष्कर, अहमदाबाद, सोमनाथ, मुम्बई, जगन्नाथपुरी धाम में बिकती है। लूपिन संस्था ने महिलाओं को बेटरी चालित मशीन दी है। इससे विभिन्न आकर के दाने तैयार कर माला बनाई जाती है। लूपिन निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया है किइन मशीनों को IIT दिल्ली के छात्रों ने...

एक चमत्कारी पादप : नीम

चित्र
नीम भारतीय मूल का एक सदाबहार वृक्ष है। यह सदियों से समीपवर्ती देशों- पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यानमार (बर्मा), थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका आदि देशों में पाया जाता रहा है। यह भी पढ़ें नीम के फायदे : • नीम के पेड़ पूरे दक्षिण एशिया में फैले हैं और हमारे जीवन से जुड़े हुए हैं। नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो कि भारतीय पर्यावरण के अनुकूल है और भारत में बहुतायत में पाया जाता है। भारत में इसके औषधीय गुणों की जानकारी हज़ारों सालों से रही है। • भारत में एक कहावत प्रचलित है कि जिस धरती पर नीम के पेड़ होते हैं, वहाँ मृत्यु और बीमारी कैसे हो सकती है। लेकिन, अब अन्य देश भी इसके गुणों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। नीम हमारे लिए अति विशिष्ट व पूजनीय वृक्ष है। नीम को संस्कृत में निम्ब, वनस्पति विज्ञान में ‘आज़डिरेक्टा- इण्डिका (Azadirecta-indica) अथवा Melia azadirachta कहते है। नीम के गुण : यह वृक्ष अपने औषधि गुण के कारण पारंपरिक इलाज में बहुपयोगी सिद्ध होता आ रहा है। नीम स्वाभाव से कड़वा जरुर होता है, परन्तु इसके औषधीय गुण बड़े ही मीठे होते है। तभी तो नीम के बारे में कहा जाता है क...

गाँव का दवाखाना : नीम

चित्र
नीम में इतने गुण हैं कि ये कई तरह के रोगों के इलाज में काम आता है। यहाँ तक कि इसको भारत में ‘गांव का दवाखाना’ कहा जाता है। यह अपने औषधीय गुणों की वजह से आयुर्वेदिक मेडिसिन में पिछले चार हजार सालों से भी ज्यादा समय से इस्तेमाल हो रहा है। नीम को संस्कृत में ‘अरिष्ट’ भी कहा जाता है, जिसका मतलब होता है, ‘श्रेष्ठ, पूर्ण और कभी खराबन होने वाला।’ नीम के अर्क में मधुमेह यानी डायबिटिज, बैक्टिरिया और वायरस से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। नीम के तने, जड़, छाल और कच्चे फलों में शक्ति-वर्धक और मियादी रोगों से लड़ने का गुण भी पाया जाता है। इसकी छाल खासतौर पर मलेरिया और त्वचा संबंधी रोगों में बहुत उपयोगी होती है। नीम के पत्ते भारत से बाहर 34 देशों को निर्यात किए जाते हैं। इसके पत्तों में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण मुंहासे, छाले, खाज-खुजली, एक्जिमा वगैरह को दूर करने में मदद करते हैं। इसका अर्क मधुमेह, कैंसर, हृदयरोग, हर्पीस, एलर्जी, अल्सर, हिपेटाइटिस (पीलिया) वगैरह के इलाज में भी मदद करता है। नीम के बारे में उपलब्ध प्राचीन ग्रंथों में इसके फल, बीज, तेल, पत्तों, जड़ और छिलके में बीमारियों से ल...

मदार (कैलोट्रोपिस जाइगैन्टिया)

चित्र
वैज्ञानिक वर्गीकरण जगत: Plantae विभाग: Magnoliophyta वर्ग: Magnoliopsida गण: Gentianales कुल: Apocynaceae उपकुल: Asclepiadoideae प्रजाति: Calotropis जाति: C. gigantea द्विपद नाम _Calotropis gigantea_(L.) मुझे फेसबुक पर देखें मदार (वानस्पतिक नाम:Calotropis gigantea) एक औषधीय पादप है। इसको मंदार',आक, 'अर्क' और अकौआ भी कहते हैं। इसका वृक्ष छोटा और छत्तादार होता है। पत्ते बरगद के पत्तों समान मोटे होते हैं। हरे सफेदी लिये पत्ते पकने पर पीले रंग के हो जाते हैं। इसका फूल सफेद छोटा छत्तादार होता है। फूल पर रंगीन चित्तियाँ होती हैं। फल आम के तुल्य होते हैं जिनमें रूई होती है। आक की शाखाओं में दूध निकलता है। वह दूध विष का काम देता है। आक गर्मी के दिनों में रेतिली भूमि पर होता है। चौमासे में पानी बरसने पर सूख जाता है।आक के पौधे शुष्क, उसर और ऊँची भूमि में प्रायः सर्वत्र देखने को मिलते हैं। इस वनस्पति के विषय में साधारण समाज में यह भ्रान्ति फैली हुई है कि आक का पौधा विषैला होता है, यह मनुष्य को मार डालता है। इसमें किंचित सत्य जरूर है क्योंकि आयुर्वेद संहिता...

आक या मदार

चित्र
* सर्व सुलभ है ये पौधा हर जगह देखने को मिल जाता है लेकिन इसके उपयोग की जानकारी कम लोगो को है हम आपको इसके प्रयोग की जानकारी दे रहे है। * आक का पौधा दो प्रकार का होता है एक सफ़ेद और ...

ईसबगोल

चित्र
ईसबगोल एक औषधीय पौधा है। इसकी खेती सबसे अधिक भारत में की जाती है। राज्यों में – गुजरात पंजाब और उत्तर प्रदेश प्रमुख है जहां ईसबगोल एक नगद फसल के रूप में पैदा की जा रही है। ईसबगोल एक छोटा तना रहित शाकीय पौधा होता है इसके बीज का छिलका(भूसी) का उपयोग औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके बीज में क्यूसीलेज और एल्वोमीनियम पदार्थ सुरक्षित एवं अधिक मात्रा में पाया जाता है जो बीमारियों जैसे आमशय की जलन, मूत्र रोग, स्थाई कब्ज, आंव व दस्त, बवासीर आदि रोगों की रोकथाम के काम आते हैं। अधिक उत्पादन के प्रमुख बिन्दु :- जलवायु- ठंडा सूखा वातावरण तथा खुले मौसम में ईसबगोल की फसल अच्छी होती है। फसल पकने के समय बादल नमी युक्त वातावरण अच्छा नहीं होता हैं ईसबगोल ऐसे समय में बोना चाहिये ताकि वह खुले मौसम में कट जावें अन्यथा पानी गिरने से इसका बीज खराब हो जाताहै। भूमि- ईसबगोल सभी प्रकार की भूमि में पैदा किया जा सकता है परंतु उत्तम जल निकास वाली रेतीली दोमट भूमि इसके लिए उपयुक्त रहती है, जिसका पी एच मान 7 से 8 के बीच हो। भूमि की तैयारी- गोबर खाद भूमि में मिलाकर मिट्टी को बारीक भुरभुर...

चन्द्रशूर एक ओषधी

चित्र
चन्द्रशूर एक ऐसी रबी औषधीय फसल है, जो विभिन्न प्रकार की भूमियों में बहुत ही कम संसाधनों में व सीमित सिंचाई साधनों के साथ उगाई जा सकती है। चन्द्रशूर की प्रमुख विशेषताएं:- 1. चन्द्रशूर विभिन्न प्रकार की भूमियों में उगाया जा सकता है। 2. फसल की यदि 1-2 बार ही सिंचाई की जाये तो भी अच्छी उपज प्राप्त हो जाती है। 3. चन्द्रशूर की खड़ी फसल को पशु नहीं चरते। 4. चन्द्रशूर की खाद/उर्वरक की मांग भी अत्यंत सीमित है। 5. चन्द्रशूर को सामान्यत: कीट-बीमारी कम लगती है। 6. चन्द्रशूर के पौधों की वृद्धि तेजी से होती है, अत: नींदा कम पनप पाता है। 7. कम लागत में अपेक्षाकृत अधिक लाभ देने वाली फसल है। 8. किसान भाईयों को रतलाम, नीमच, मन्दसौर तथा इंदौर में बाजार होने से विपणन की समस्या नहीं। 9. चन्द्रशूर मालवरोध, चोट, अपच जैसी बीमारियों/ विकारों में भी उपयोगी दवा है। वानस्पतिक विवरण चन्द्रशूर का वानस्पतिक नाम लेपीडियम सटाइवम है एवं यह क्रुसीफेरी कुल का सदस्य है। मध्यप्रदेश में इसकी खेती सफलतापूर्वक व्यावसायिक स्तर पर की जा रही है।चन्द्रशूर के अन्य नाम असारिया, हालिम आली आरिया आदि। चन्द्रशूर ...